{"_id":"6aaadc212bc8d9a0d00e7672","slug":"three-arrested-with-cannabis-near-the-railway-station-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-191953-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे स्टेशन के पास से गांजे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे स्टेशन के पास से गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। रेलवे स्टेशन परिसर के खंडहर के पास से बुधवार को पुलिस तीन लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि तलाशी में 10 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों दो देवरिया और एक बलिया का रहने वाला है।
तस्करों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव निवासी विनोद पांडेय, बरहज के बरसात गांव निवासी दिलीप पांडेय और बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के दुर्गीपुर गांव निवासी अजीत गोंड़ है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने फोन पर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पार खंडहर में कुछ संदिग्धों के होने की सूचना दी।
सीओ रंजना सचान और प्रभारी थानाध्यक्ष सुमितकांत के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख एक शख्स भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी।
पुलिस ने उनके इंतजार में बैठ गई। कुछ देर बाद रेलवे के खंडहर भवन के पास दो अन्य संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों में से एक आरोपी मादक पदार्थ दियारा क्षेत्र से नदी के रास्ते बरहज लाया था।