{"_id":"6a9318a4b5e47ef94b0bf90c","slug":"post-independence-governments-kept-deoria-neglected-cm-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1433732-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की बाद की सरकारों ने देवरिया को उपेक्षित रखा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की बाद की सरकारों ने देवरिया को उपेक्षित रखा : सीएम
विज्ञापन
मंच से जनता का अभिवादन करते सीएम के साथ मौजूद मंत्री, विधायक व भाजपा पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आजादी की लड़ाई में देवरिया जिले के लोगों ने आगे आकर कुर्बानी दी थी। इस क्षेत्र के तमाम लोग स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए। आजादी के बाद की सरकारों ने देवरिया की लगातार उपेक्षा की। जब हमारी सरकार आई तब देवरिया में विकास के कार्य शुरू हुए। मेडिकल कॉलेज, फोरलेन, ओवरब्रिज के काम लगातार कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवरिया को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले बाबा राघवदास कांग्रेस से विधायक होते हुए भी कांग्रेस के तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया था। स्वाधीनता संग्राम सेनानी राघव बाबा ने कहा था कि राम आन-बान-शान के प्रतीक हैं। यदि कांग्रेस सरकार राम मंदिर के मार्ग में बाधा बनेगी तो वह स्वीकार नहीं करेंगे। वह रामजन्मभूमि आंदोलन में कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का विरोध करते थे। महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर देवरिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी भाजपा की सरकार में ही हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बच्चा नंगे पैर स्कूल जाता था, भवन जर्जर थे, बेटी स्कूल छोड़ देती थी, शिक्षक नहीं थे, गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था। मुसहर, गरीब, वंचित, दलित भूख से दम तोड़ता था लेकिन सरकारें इनकी चिंता नहीं करती थीं बल्कि गरीबों का राशन बेचकर अपनी पार्टी को माफिया के हवाले कर चुकी थीं लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि हमने इसे टेक्नोलॉजी से जोड़ा है। अब 16 करोड़ गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। कोई इनके राशन पर डाका नहीं डाल सकता। अगर किसी गांव में राशन में घटतौली होगी तो उसे लखनऊ से ही चेक करके पकड़ लेंगे। जब अटलजी की सरकार आई, तब इंदिरा आवास के लिए केवल 10 हजार रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 25 हजार किया गया। मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपये किया है।
विज्ञापन
अब यूपी से लोग घबराते नहीं बल्कि प्रेम करते हैं
सीएम ने कहा कि अब यूपी अपने नाम के अनुरूप बन चुका है। अब यूपी को कोई बीमारू नहीं कहता। अब यूपी का नाम सुनने पर देश-दुनिया वालों के चेहरे की चमक बताती है कि वह खुश हैं। जब आप दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो वहां के लोग बड़े प्रेम से मिलते हैं और कहते हैं कि काश, मेरा भी जन्म यूपी में हुआ होता तब हम भी रामराज्य का अनुभव करते। यूपी में माफिया अब मिट्टी में मिल गए। व्यापारी व बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की जगह जेल है या जहन्नुम।
रक्षाबंधन के दिन 59 लाख ने की निशुल्क बस यात्रा
सीएम ने कहा कि उप्र परिवहन निगम की बसों में तीन दिन (27 से 29 अगस्त) तक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। पहले दिन सात लाख और रक्षाबंधन के दिन 59 लाख यात्रियों ने यात्रा की। शुक्रवार को भी यात्रा चल रही है। शनिवार से 60 वर्ष से ऊपर की माताओं को बस में निशुल्क यात्रा होगी।
परिवर्तन के लिए चाहिए मजबूत इच्छाशक्ति
सीएम ने कहा कि जिनकी इच्छाशक्ति मर चुकी है, उनसे क्या ही उम्मीद रखना। जब कोई मुख्यमंत्री 16-18 घंटे मेहनत करेगा, तब सुरक्षा और परिवर्तन ला पाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों से मांगे गए प्रस्तावों को हम स्वीकृति देते हैं। हमने दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है। सपा के शासनकाल में यही पैसा कब्रिस्तानों पर खर्च हो रहा था।