{"_id":"6a93171f931b0cc7d200dd6e","slug":"double-engine-government-transformed-the-region-with-projects-worth-12000-crore-shahi-deoria-news-c-208-1-deo1048-190375-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार ने 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से संवारा : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार ने 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से संवारा : शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मझौलीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने देवरिया जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं से लाभान्वित किया है। विकास कार्यों ने जिले में आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि जिले में टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार ने किसानों के हित में बिजली के बिल माफ करने का काम किया है। परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों ने बसों से मुफ्त यात्रा कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
शाही ने कहा कि कल से प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को भी राजकीय बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय लार और नवलपुर में जन्माष्टमी जैसे त्योहारों के दौरान पुलिस की लाठियां चलती थीं और कर्फ्यू लग जाता था। आज योगी सरकार में परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। अब सभी वर्गों के त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है। वहीं वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के रूप में पात्र लाभार्थियों को एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकार की योजनाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनका पैसा बिचौलियों के हाथ में जाने के बजाय सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।