फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Path cleared for flyover construction at Belpar railway crossing; CM makes the announcement.

Deoria News: बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ, सीएम ने की घोषणा

Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Path cleared for flyover construction at Belpar railway crossing; CM makes the announcement.
भाटपार रानी। नगर समेत क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग बेलपार रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112-ए पर फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। शनिवार को मझौलीराज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा की। घोषणा के बाद सभा में मौजूद भाटपाररानी क्षेत्र की जनता और विधायक सभाकुंवर ने करतल ध्वनि से मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

बता दें कि फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 12628.87 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। फ्लाईओवर की सलेमपुर साइड में लंबाई 232 मीटर और भिंगारी साइड में 168 मीटर होगी। फुलवरिया साइड में भी 232 मीटर लंबाई का निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे पोर्शन में मुख्य सेतु की लंबाई 76 मीटर होगी। प्रस्तावित फ्लाईओवर दो लेन का होगा। मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को अब कार्ययोजना के जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही फ्लाईओवर के शिलान्यास की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


जाम से मिलेगी राहत, आवागमन होगा आसान
फ्लाईओवर बनने के बाद बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ने और ट्रेनों के गुजरने के दौरान बार-बार फाटक बंद होने से यहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही भाटपाररानी नगर और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। नगर के प्रमुख व्यवसायी संजय जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, सभासद राजेश गुप्ता, भाटपाररानी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल और सुरेश तिवारी ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही भाटपाररानी से मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी और गोरखपुर समेत अन्य शहरों के लिए आवागमन भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed