{"_id":"65db8c147bdfe481880888a4","slug":"police-will-go-to-khiri-to-arrest-fraud-students-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120104-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चारों परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी के लिए पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जाएगी देवरिया पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चारों परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी के लिए पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जाएगी देवरिया पुलिस
Mon, 26 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
मझौलीराज के बीएन इंटर कॉलेज सलमपुर में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे चार किशोर
साॅल्वर गिरोह के सरगना सहित पांच की गिरफ्तारी के बाद चारों परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी की फिराक में पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिनके स्थान पर चार सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे, वे परीक्षार्थी लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के रहने वाले हैं। अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाने वाले परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कोशिश तेज कर दी है।
परीक्षा के पहले दिन लखीमपुर खीरी के सरगना सहित चार सॉल्वर पकड़ लिए गए थे, जबकि परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए जल्द ही पुलिस रवाना होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन जिले के मझौलीराज के बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में जांच के दौरान दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे चार किशोरो को आंतरिक उड़ाका दल ने दबोच लिया। पकड़े गए किशोरो की शिनाख्त पर मझौली राज के किला चौराहे से सरगना बबलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पांचों से पूछताछ और चारों परीक्षार्थियों की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इसके बाद लखीमपुर खीरी व पीलीभीत पुलिस से चारों परीक्षार्थियों के बारे जानकारी ली। जल्द ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस एसचओ के नेतृत्व में पानीपत व लखीमपुर खीरी पहुंच चारों छात्रों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
बीते गुरुवार को जिले के केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। पहली पारी में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा चल रही थी। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में छात्र परीक्षा दे रहे थे। विद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल कक्षा में छात्रों की चेकिंग कर रहा था। दल के सदस्य छात्रों के आधार कार्ड की परिचय पत्र की मिलान कर रहे थे। इसी बीच चार छात्रों के आधार कार्ड दूसरे जिले होने पर कुछ शक हुआ। टीम के सदस्यों ने इसकी गहनता से जांच की तो चारों किशोर फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे के नाम पर परीक्षा देते मिले।
टीम ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि श्री लाल बिहारी हाईस्कूल लोहरौली धमऊर के चारों छात्रों को दूसरे के नाम पर परीक्षा देने के लिए लखीमपुर खीरी का रहने वाला बबलू उर्फ दर्शन सिंह पुत्र जीत सिंह लाया हुआ था। वह मझौलीराज कस्बे के किला चौराहे पर है। युवकों की निशानदेही पर मझौली राज के किले चौराहा से सरगना बबलू दर्शन सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पांचों को कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि जिले की पुलिस यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले परीक्षार्थियों की पकड़ने लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जाएगी।
तीन पीलीभीत के तो एक छात्र लखीमपुर खीरी का
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन पुलिस के हत्थे चढ़े सरगना सहित चार युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएचओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया है जो चारों छात्र जो परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए थे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सलेमपुर पुलिस ने पीलीभीत व लखीमपुर खीरी पुलिस से चारों छात्रों के बारे में जानकारी एकत्रित कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। गठित पुलिस टीम शीघ्र चारों की गिरफ्तारी कर लेगी।