फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police reached on worship place

Deoria News: झाड़-फूंक के नाम पर धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस

Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
police reached on worship place
तरकुलवा के तवक्कलपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी के किनारे खैरवा जंगल में धर्मांतरण की सूचना पर पहु - फोटो : DEORIA
झाड़-फूंक के नाम पर धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

हिंदूवादी नेताओं के विरोध पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। तवक्कलपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी के तट पर रविवार को लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। एक पक्ष ने झाड़-फूंक कराने के लिए आने की बात कही तो दूसरा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाता रहा। इसको लेकर वाद विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर क्षेत्र के कई गांवों के अलावा कुशीनगर जिले के लोग भी शामिल रहे।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के तवक्कलपुर गांव के पास छोटी गंडक नदी के किनारे, खैरवा के एकांत जंगल में रविवार को टेंट लगाकर रामपुर कारखाना के शाहजहांपुर, तरकुलवा के तवक्कलपुर, कोन्हलिया, बाबुराय, खैरवा सहित कुशीनगर के कसया सहित दूर-दराज के लोगों को बुलाकर झाड़-फूंक के नाम पर वहां तमाम प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराएं जाने की चर्चा तेज हो गई। इस बात की जानकारी होते ही वहां पहुंचे हिंदूवादी संगठन नेताओं ने मामले का विरोध किया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हिंदू नेताओं ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल में एक धर्म से जुड़ी प्रचार सामग्री के अलावा सरसों का तेल आदि सामग्रियां मिलीं।
विज्ञापन

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ की। पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ लोग नदी किनारे झाड़-फूंक करा रहे थे। धर्म परिवर्तन के आरोप की जांच की जा रही है। पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed