{"_id":"62cb1d997c2a8c53fa0e40ad","slug":"police-caught-wine-6-arrested-deoria-news-gkp443259383","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लग्जरी वाहनों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लग्जरी वाहनों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लग्जरी वाहनों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद, छह गिरफ्तार
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। पुलिस ने शनिवार की रात दो स्कार्पियो समेत चार लग्जरी वाहनों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही दो सौ पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ दिलीप सिंह को रात में किसी ने सूचना दी कि शराब तस्कर लग्जरी वाहनों से शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं। एसओ ने उपनिरीक्षक संजय सिंह और पुलिसकर्मियों को प्रतापपुर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसी दौरान दो स्कार्पियो और कार सवार आते दिखे। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो करीब दो सौ पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मूड़ियाड़ी गांव निवासी आकाश कुमार, मैरवा टोला शकरा निवासी अमृतांश कुमार, कृष्ण कुमार, जीरादेई थाना क्षेत्र के खरगी रामपुर निवासी कुमार गौरव उर्फ सुजीत, राहुल कुमार तथा प्रिंस कुमार के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।