फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One lakh 30 thousand looted from customer service center employees

ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारियों से एक लाख 30 हजार की लूट

Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One lakh 30 thousand looted from customer service center employees
ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारियों से एक लाख 30 हजार की लूट
विज्ञापन

मदनपुर। थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के निकट बुधवार की देर शाम महेन-रुद्रपुर मार्ग पर दो बाइक पर चार की संख्या में सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारियों से एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। वे नोटों से भरा बैग लेकर कुईचंवर-पकड़ी तिवारी मार्ग के रास्ते फरार हो गए। लूट की घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर आलाधिकारी भी पहुंच गए।
खुदियां खुर्द गांव निवासी डबलू तिवारी का कपरवार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। शाम को करीब सवा आठ बजे कर्मचारी बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेतवार पट्टी निवासी गोलू दीक्षित और पटना घाट के राजन सिंह ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर कैश लेकर खुदियां खुर्द गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

वे महेन गेट से आगे बढ़े थे। उसी बीच बदमाश पीछे लग गए। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि संचालक डबलू तिवारी के घर 21 अप्रैल को तिलक समारोह है। लूट की जानकारी होने पर सीओ रुद्रपुर जिलाजीत, एसओ मदनपुर बीबी राजभर, इंस्पेक्टर बरहज टीजे सिंह, एसएसआई सुभाष पांडेय, रुद्रपुर और अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed