{"_id":"63d17531693ba71a58287ecb","slug":"oath-administered-for-voting-deoria-news-gkp4654798128-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम ने लोगों को शपथ दिलाई। संवाद
- फोटो : DEORIA
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ
देवरिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद में विभिन्न आयोजन हुए। कहीं रैली निकालकर लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया तो कहीं पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने लोगों को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला मुख्यालय सहित बरहज, सलेमपुर, रुद्रपुर और भाटपाररानी आदि में लोगों को जागरूक करते हुए मतदान की अपील की गई। जीआईसी में मतदाता कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता परिपक्व लोकतंत्र की बुनियाद होते हैं।
जिलाधिकारी ने दिलाई मतदान की शपथ
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जीआईसी परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।
डीएम ने रवाना की रैली
जिलाधिकारी ने स्कूली विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जलकल रोड, महाराजा अग्रसेन विद्यालय, गुरुद्वारा, न्यू कॉलोनी होते वापस जीआईसी पहुंची। छात्रों ने मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाता सोनू गुप्ता तथा 86 वर्षीय वृद्ध मतदाता विद्यावती देवी को सम्मानित किया। पहली बार मतदाता बन रहे युवा आस्था उपाध्याय एवं अंकित गोयल को एपिक कार्ड सौंपा। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया। जीआईसी के छात्र मनीष मौर्य ने मतदान जागरूकता से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रस्तुति दी। एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीआरओ रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ जिलाजीत, डीडीओ रविशंकर राय, डीआईओएस विनोद राय, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पीके शर्मा, डीपीओ कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
देवरिया। मतदाता दिवस पर चित्रकला, रंगोली, भाषण तथा निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला में अभय पाल, आलिया परवीन, खुशी विश्वकर्मा को तथा भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह, खुशी मणि त्रिपाठी तथा साक्षी तिवारी को सम्मानित किया गया। रंगोली बनाने में गौरी ठाकुर एवं समूह रिंकी प्रजापति एवं समूह तथा प्रियंका चौहान एवं समूह तथा निबंध प्रतियोगिता में खुशी धनगर, ओम मिश्रा, श्रेया कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया।
मतदाता जागरूकता अभियान की निकाली रैली
खामपार। क्षेत्र में सशक्त मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों और छात्राओं तथा शिक्षकों ने स्कूल प्रांगण से विभिन्न स्लोगन के साथ रैली निकाली। यह रैली नगर के थाना रोड, मिशन रोड, रतसिया रोड, दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंची। उप जिला अधिकारी संजीव उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर वापस किया। जो नगर के विभिन्न सड़कों से होते हुए स्कूल प्रांगण में पहुंची। इस दौरान निदेशक रितेश चंद्रा, शैक्षणिक प्रशाशिका सीना चंद्रा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
जागरूकता के लिए छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ
रामपुर कारखाना। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी में छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने शपथ दिलाई। कहा कि मतदान जनता की ताकत है। इस दौरान कुंवर शैलेंद्र कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, उषा तिवारी, महेंद्र प्रसाद, शाहिद अहमद, अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, नरेशपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
बरहज में छात्रों ने जुलूस निकाल किया जागरूक
बरहज। तहसील परिसर में एसडीएम गजेंद्र सिंह और तहसीलदार अश्विनी कुमार के नेतृत्व में 13वां मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्रों ने जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
छात्र मम्मी-पापा मत घबराना, वोट देने जरुर जाना, सारा काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाते चल रहे थे। परिसर में छात्रों ने रंगोली, नाट्य मंचन, भावनृत्य, गीत आदि के जरिए लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। रंगोली में ज्योति सिंह, कविता निषाद, रोशनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। दूसरी ओर सिसईंगुलाब राय स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने समाजसेवी विजय कुमार सिन्हा और प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभान प्रसाद के नेतृत्व में जुलूस निकाला। मौके पर प्राचार्य शंभू नाथ तिवारी, प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र संजीव दूबे, बार संघ अध्यक्ष खुर्शेद आलम, नागेंद्र मिश्र, चंद्रभूषण यादव, नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, चंद्रगुप्त यादव, चंद्रभान चौरसिया आदि मौजूद रहे।
तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन
सलेमपुर। तहसील परिसर में एसडीएम अरुण कुमार की देखरेख में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह ने गीत प्रस्तुत किया।
नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, जीएम एकेडमी एकेडमी, आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता व गीत के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। आएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने नाटक के माध्यम से मतदान के बारे में लोगों को बताया। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध प्रधानाचार्य वीके शुक्ला, जीएम एकेडमी के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
रुद्रपुर में निकाली गई रैली
रुद्रपुर। नायब तहसीलदार करण सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
एडीआर भवन में दिलाई शपथ
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एडीआर भवन में सचिव इशरत परवीन फारुकी ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा को बनाए रखे। स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए धर्म, वर्ग व किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान शेषनाथ चतुर्वेदी, अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों को दिलाई गई शपथ
देवरिया। जिला खेल कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षकों मतदान करने की शपथ दिलाई गई। क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी मो. अकरम सिद्दीकी, रवि कुमार शर्मा, अब्दुल अहमद, योगेंद्र सिंह, गिरीश सिंह, पवन कुमार, शालनी शर्मा, शकील अहमद, अमित कुमार पांडेय, पूजा सिंह, अशोक सिंह, विकास मिश्रा, कदीर आलम, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।