फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police working to trace a gang amid fears of its reactivation.

Deoria News: पुराने गैंग के सक्रिय होने की आशंका, ट्रेस करने में जुटी पुलिस

Wed, 16 Sep 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police working to trace a gang amid fears of its reactivation.
लार। बाइक पर बैठा झांसे में लेकर अपनी बातों में फंसा महिला से गहना झपटने के मामले में पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज निकाल घटना की जांच कर रही है। हालांकि 24 घंटे बाद भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि कहीं पुराना गैंग तो फिर सक्रिय नहीं हो गया। जो पहले लार सलेमपुर में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस इनका भी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई घटना से मार्निंग वाक करने वाली महिलाओं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



नगर के कोइरिटोला वार्ड निवासी मुन्ना गुप्ता की पत्नी सावित्री देवी सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए पिपरा चौराहा पर पहुंची थी। इसी बीच एक बाइक सवार टप्पेबाज पहुंचा। अपनी बातों में फंसा बाइक पर बैठा लिया। शास्त्री नगर के समीप पहुंचते ही बाइक से उतार कान का टाप्स और मंगल सूत्र झपट भाग निकला।वारदात के दूसरे दिन महिलाओं में दहशत का माहौल रहा। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं की संख्या कम हो गई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। पहले भी बिहार के छपरा से आकर टप्पेबाजों ने नगर के गैस गोदाम के समीप महिला का रुपए से भरा बैग झपटने की कोशिश की। बिरोध पर महिला को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसी तरह नगर के शास्त्रीय नगर वार्ड में एक सोने चांदी की दुकान में झपटमारी कर सोने की चेन लेकर बाइक सवार भाग निकले। मामले में पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के रहने वाले तीन बदमाशों को दबोचा था। सभी के पास से महिला से झपट्टा मार छीना गया रुपया बरामद कर कार्रवाई के बाद जेल भिजवाया था। वहीं सलेमपुर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी मॉर्निंग वॉक के दौरान टप्पेबाजों ने सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने इसका भी खुलासा कर दिया था। अब पुलिस पुरानी घटनाओं के आधार पर गैंग में शामिल टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात की जांच की जा रही है। टीम लगी हुई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed