फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Naushad murder case: Police is searching for the accused in Bihar and Nepal

नौशाद हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार व नेपाल में कर रही है तलाश

Sun, 27 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Naushad murder case: Police is searching for the accused in Bihar and Nepal
मईल। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में आठ दिन पहले हुए नौशाद की हत्या में शामिल दोनों हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के सीवान गोपालगंज सहित कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। सूत्र के अनुसार आरोपियाें के नेपाल में भी छिपने की पुलिस को आशंका है। इसके लिए पुलिस ने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों हत्यारोपी मोबाइल का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना मुसीबत बन गया है। पुलिस दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

भटौली गांव निवासी नौशाद हत्या के 10 दिन पहले दुबई से कमाकर घर आया था। प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने अपने पति नौशाद को ठिकाने लगाने के लिए उसकी पत्नी ने प्रेमी भांजे रोमान और उसके साथी हिमांशु के साथ योजना बनाकर 19 अप्रैल की रात में घर पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रात में ही ट्रॉली बैग में रखकर वहां से 55 किलोमीटर दूर तक तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव में सुनसान जगह पर फेंक दिया था। सूचना पर पहुंची तरकुलवा पुलिस छानबीन शुरू की तो नौशाद की हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्या में शामिल उसके पत्नी रजिया को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हत्या में शामिल उसके प्रेमी भांजा रोमन व उसका साथी हिमांशु फरार है। यूपी बिहार के कई स्थानों पर छापामारी के बाद भी पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन



एसओजी, सर्विलांस, स्वॉट की टीम पुलिस के साथ कर रही है छापेमारी
नौशाद हत्याकांड में शामिल दोनों हत्यारोपी रोमान और हिमांशु के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के अलावा एसओजी, सर्विलांस व स्वाॅट टीम भी उनके गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम लगातार रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ कर आराेपियों की धड़पकड़ के लिए दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed