फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mla

जलभराव से परेशान लोगों ने विधायक का आवास घेरा

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
mla
सदर विधायक और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जलनिकासी के बेहतर इंतजाम और सड़क निर्माण की मांग को लेकर शहर के वार्ड नंबर पांच पिड़रा मोहल्ला के लोगों ने रविवार को सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास का घेराव किया। जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर पहुंचे लोगों ने नारेबाजी भी की। विधायक की गैरमौजूदगी में प्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया।
लोगों ने कहा कि मोहल्लावासी पांच साल से जलभराव का दंश झेल रहे हैं। सभासद कह रहे बजट नहीं है। नगर पालिका के जिम्मेदार इस साल तो अगले साल कहकर समस्या को टाल रहे हैं। सदर विधायक, सांसद से भी इस सिलसिले में कई बार मुलाकात की गई। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पिछले साल मोहल्ला में नाले का निर्माण शुरू हुआ उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। नहर और बारिश का पानी जमा होने से सड़कें भी टूट गई हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। इस दौरान अशोक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्रा, मुन्ना कुमार, कुलदीप प्रजापति, अमित गुप्ता, गुलजार, अनिल राजभर, राजन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलभराव मोहल्ले की गंभीर समस्या है। मामला संज्ञान में आने के बाद नगरपालिका के अधिकारियों को लेकर मोहल्ले में गया था। ईओ ने नाली निकालने का प्रस्ताव बनाने को कहा है। लोग मिलने आएं होंगे मुझे किसी ने जानकारी नहीं दी, क्षेत्र में था, मेरा पूरा प्रयास होगा कि समस्या का निराकरण जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सत्यप्रकाश मणि, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed