फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Missing girl's body found in Gandak for four days

चार दिनों से लापता किशोरी का शव गंडक में मिला

Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in Gandak for four days
चार दिनों से लापता किशोरी का शव गंडक में मिला
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। चार दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव मानिकपुर गांव के सामने गंडक में उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना लोगों ने मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। दुपट्टे से हाथ बंधा था और सिर में चोट और गले पर कसने के निशान थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
थाना क्षेत्र के गढ़वा खास गांव निवासी मुन्ना खान पत्नी और बेटी के साथ घर पर रहते हैं। 21 मार्च की शाम को बेटी नासरीन (18) लापता हो गई। खोजबीन करते हुए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोहल्ले के कुछ घरों की तलाशी ली, पर किशोरी नहीं मिली। परिजनों की आशंका पर पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह मानिकपुर गांव के सामने बंधे पर सुबह टहल रहे लोगों ने नदी में किशोरी का शव देखा।
विज्ञापन

उसकी पहचान नासरीन के रूप में हुई। उसका हाथ दुपट्टा से बधा हुआ था। सिर में गंभीर चोट और गले पर रस्सी से कसने का निशान था। हत्या और आत्महत्या के बीच पूरा मामला उलझ गया है। उधर घटना के बाद गांव में तनाव जैसी स्थिति है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही चीखने लगा युवक
मेहरौनाघाट। किशोरी के लापता होने के बाद से 21 मार्च से हिरासत में लेकर थाने में एक युवक बैठाया गया था। किशोरी के शव को थाने के गेट पर देखते ही वह दहाड़े मार कर रोने लगा। चीखते हुए कहने लगा कि उसे फंसाने के लिए किशोरी की हत्या की गई है। यह सुनकर मौजूद पुलिसकर्मी व लोग स्तब्ध रह गए। बहरहाल, पुलिस युवक के आरोपों की भी जांच करने में जुट गई है।

कहीं शव को ठिकाने लगाने को लेकर तो नहीं बांधा गया दुपट्टा
मेहरौनाघाट। शव को देखने के बाद लोग कई तरह से कयास लगा रहे थे। लोगों ने आशंका जताई कि सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सिर में वार करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दुपट्टे से ईंट बांध उसे नदी में डाल दिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed