{"_id":"64da045d938ca581b90dbd49","slug":"miscreants-who-failed-in-robbery-shot-sahaj-jan-seva-kendra-operator-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लूट में असफल बदमाशों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लूट में असफल बदमाशों ने सहज जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 14 Aug 2023 04:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Aug 2023 04:13 PM IST
सार
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इसमें एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र पर सोमवार को लूट में असफल बदमाशों ने संचालक को गोली मार दी। घायल संचालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र व इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। दोपहर में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। इसमें एक बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी। यह देख कमलेश निषाद ने विरोध किया और छीना-झपटी करने लगे।
विज्ञापन
इसके कारण बदमाश लूट की घटना में सफल नहीं हो पाए और अपने आपको घिरते देख कमलेश को निशाना साध फायरिंग कर दी। इससे गोली कमलेश के पीठ पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बदमाश असलहा लहराते हुए रुद्रपुर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: इलाज में ढिलाई यानि आंखों की रोशनी से खिलवाड़, आई ड्राॅप का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग
घायल कमलेश को लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस को कमलेश ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जो घटना में शामिल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीओ जिलाजीत ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। हुलिया के आधार पर उनकी पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।