फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   life jail to husbanbd in dowery murder

दहेज हत्या के मामले में पति को उम्र कैद, सास, ससुर बरी

Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
life jail to husbanbd in dowery murder
दहेज हत्या के मामले में पति को उम्र कैद, सास, ससुर बरी
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव में 2017 में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दहेज हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद तथा दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटना सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश शुक्ल के अनुसार सलेमपुर कोतवाली के पकड़ी लाला निवासी कालीचरण की शादी वर्ष 2016 में उत्तराखंड के थाना गदरपुर के नंदपुर गांव निवासी रामदयाल की लड़की पूजा के साथ हुई थी। कालीचरण के परिवार के लोग पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

22 सितंबर 2017 को दस बजे दिन में कालीचरण उनके पिता सूरज देव ठाकुर तथा उनकी मां दुर्गावती देवी ने पूजा के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर दहेज के लिए जला दिया। जलने के कुछ देर बाद ही पूजा की मौत हो गई। घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट पूजा के पिता रामदयाल ने घटना के दूसरे दिन थाना सलेमपुर में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद एडीजे संजय सिंह की अदालत ने आरोपी पति कालीचरण को हत्या का दोषी करार दिया तथा कालीचरण को उम्रकैद तथा दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि घटना के आरोपी ससुर सूरज देव ठाकुर तथा सास दुर्गावती देवी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed