फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour cut by train

Deoria News: ट्रैक पार कर रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 29 May 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
labour cut by train
लार रोड रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार रोड/भटनी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा लार रोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह हुई। ट्रैकमैन की सूचना पर पहुंची जीआरपी भटनी शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरि गांव निवासी सदावृक्ष प्रसाद (45) देवरिया स्थित नवीन मंडी में मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह के बाद सोमवार शाम गांव आया था। भोजन के उपरांत वह गांव के साथियों के साथ चौराहे पर गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मंगलवार भोर में करीब तीन बजे रेलवे के पटरियों के निरीक्षण के दौरान ट्रैकमैन को लार रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव मिला। उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। रेलवे से सूचना मिलने पर पहुंची भटनी जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। जीआरपी एसओ भटनी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed