फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kasturba schools will be opened

बेटियां बनेंगी शिक्षित, कस्तूरबा विहीन ब्लॉकों में भी खुलेंगे विद्यालय

Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
kasturba schools will be opened
कस्तूरबाविहीन ब्लॉकों में भी खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन

सलेमपुर, भागलपुर व तरकुलवा में ढूंढी जा रही पांच एकड़ जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के जिन ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, अब वहां भी ये विद्यालय खुलेंगे। सलेमपुर, तरकुलवा व भागलपुर में इन विद्यालयों को खोलने की तैयारियां विभागीय स्तर पर शुरू कर दी र्गइं हैं। इसके लिए साढ़े पांच एकड़ भूमि इन शिक्षा क्षेत्रों में ढूंढी जा रही है। जमीन फाइनल होते ही विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्यालयों के बन जाने के बाद वे छात्राएं जो किन्हीं कारणवश पढ़ाई छोड़ चुकी हैं या गरीब तबके की हैं, वह भी शिक्षित हो सकेंगी।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक तक की पढ़ाई होती है। प्रत्येक कक्षा में 100-100 छात्राओं के नामांकन का नियम है। ऐसी छात्राएं हो कमजोर तबके की हैं या किसी अपरिहार्य कारणों से पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उन्हीं छात्राओं को यहां प्रवेश दिया जाता है। अभी तक देवरिया सदर क्षेत्र में खोराराम, भटनी क्षेत्र में बैकुंठपुर, लार में बीआरसी कैंपस, रामपुर कारखाना में बीआरसी परिसर, भलुअनी में गड़ेर, बरहज में बीआरसी परिसर, बनकटा में सोहनपुर, भाटपाररानी में फुलवरिया, पथरदेवा क्षेत्र में बघौचघाट, बैतालपुर, गौरीबाजार, देसही देवरिया, रुद्रपुर में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। केवल सलेमपुर, तरकुलवा व भागलपुर में ये विद्यालय नहीं थे। अब इन तीनों शिक्षा क्षेत्रों में इन विद्यालयों को खोलने की कवायद आरंभ की गई है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा टीएन पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देेेश पर सलेमपुर, तरकुलवा एवं भागलपुर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के एक जगह पर साढ़े पांच एकड़ की जमीन की तलाश की जा रही है। इन स्थानों पर कई जगहों पर जमीन देखी भी गई है। कुछ जगहों पर बात भी चल रही है। जमीन फाइनल होने के बाद इसकी रिपोर्ट परियोजना को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed