फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It would be best to observe Jivitputrika fast on 7th October.

Deoria News: सात अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत करना होगा सर्वाेत्तम

Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
It would be best to observe Jivitputrika fast on 7th October.
सलेमपुर। इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर महिलाओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग छह अक्तूबर को व्रत रखने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन तिथियों के हिसाब से इस बार सात अक्तूबर को ही इस व्रत को रखना सर्वोत्तम होगा। आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि सप्तमी युक्त अष्टमी तिथि को यह व्रत नहीं किया जाता है। इस बार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सात अक्तूबर को पड़ रही है। ऐसे में यह व्रत सात अक्तूबर को ही करना उचित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्णय संग्रह के अनुसार भी जब एक तिथि दो उदया तिथि में पड़ रही हो तो दूसरे दिन की तिथि ही अमुक तिथि मानी जाती है। अतः छह अक्तूबर को नहाय खाय की अर्द्धरात्रि के बाद अपनी परंपरा के अनुसार चील, सियार व पितरों को प्रसाद अर्पण कर रात्रि तीन बजे तक चाहें तो कुछ अल्पाहार ले लें। इसके बाद सात अक्तूबर को निर्जला व्रत रखें। अगले दिन आठ अक्तूबर को सूर्योदय के बाद गो दुग्ध से पारण कर व्रत अनुष्ठान को संपन्न करें। आचार्य ने बताया कि यह व्रत संतान की लंबी उम्र, सुखी व सौभाग्यशाली होने की कामना का है।
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत के युद्ध में पिता की मृत्यु के बाद अश्वत्थामा के हृदय में प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही थी। एक दिन वह पांडवों के शिविर में घुस गए और सो रहे पांच लोगों को पांडव समझकर मार डाला। जबकि वह सभी द्रौपदी की पांच संतानें थीं। फिर अर्जुन ने अश्वत्थामा को बंदी बनाकर उसके पास से दिव्य मणि छीन लिया। इसके बाद अश्वत्थामा ने बदला लेने के लिए अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को गर्भ में ही नष्ट कर दिया। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सभी पुण्यों का फल उत्तरा की अजन्मी संतान को देकर उसे गर्भ में पुनः जीवित कर दिया। गर्भ में जीवित होने के कारण उस बच्चे का नाम जीवित्पुत्रिका पड़ा। तभी से संतान की दीर्घायु होने व मंगल के लिए यह व्रत किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed