{"_id":"69653719944cf50aeb04e1a9","slug":"irrigation-department-inspected-the-crops-submerged-due-to-minor-overflow-deoria-news-c-208-1-deo1026-172412-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माइनर ओवरफ्लो से डूबी फसलों का सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माइनर ओवरफ्लो से डूबी फसलों का सिंचाई विभाग ने किया निरीक्षण
Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। माइनर ओवरफ्लो होने से मुंडेरा गांव में किसानों की डूबी फसल का सोमवार को सिंचाई विभाग ने निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने नहर का निरीक्षण कर किसानों की समस्या के समाधान के लिए गांव वालों से बात की।
क्षेत्र का मुंडेरा माइनर मुंडेरा गांव के इमिलिया टोला पर अशोक राव के खेत के पास आकर समाप्त हो गया है। जहां माइनर समाप्त हो रहा है, यहां से करीब चार सौ मीटर आगे तक गुलावा है। इसके बाद माइनर या नहर अस्तित्व में नहीं है। माइनर का पानी यहां आने के बाद आगे नहीं जा पाने की वजह से पिछले करीब पंद्रह वर्षों से हर साल ओवरफ्लो हो जाता है। इससे किसानों की फसल हर साल पानी में डूबकर नष्ट हो जाती है। इस साल भी एक सप्ताह से करीब 70 बीघा किसानों की गेहूं की फसल पानी में पूरी तरह डूब गई है। पानी निकलने का भी कहीं जगह नहीं है।
सोमवार की शाम को अधिशासी अधिकारी संजय मैत्रेय अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। किसानों के साथ माइनर को देखने के बाद मौके का बारीकी से निरीक्षण कर ओवरफ्लो का कारण जाना।