फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   interstate vehicle theft gang unveil

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
interstate vehicle theft gang unveil
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो दोपहिया और दो चारपहिया वाहन बरामद हुए हैं। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एएसपी डॉ. रामयश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात एसओजी टीम व कोतवाली के एसआई बाबूलाल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली की सभी अभियुक्त नगर के हरैया तिराहे पर हैं। गंभीरता से लेते हुए एसओजी टीम व एसआई बाबूलाल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में थाना क्षेत्र के सौराई गांव निवासी भरत यादव, गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव निवासी कुदंन तिवारी, दीपक तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मेडिकल प्रशिक्षण के बात तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओजी टीम व सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना भरत यादव के खिलाफ कैंट एवं देवरिया कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं। -डॉ. रामयश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed