फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   insured,firing

रास्ते के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
insured,firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में रास्ते के विवाद में एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे दो युवक घायल हो गए। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने से एक वृद्ध घायल हो गया। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परसिया भंडारी गांव निवासी रामचंद्र यादव का कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह उनके बेटे से विवाद हुआ। शाम को मनबढ़ों ने रामचंद्र से विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष के किसी शख्स ने छत से ईंट फेंक दी। सिर पर ईंट लगने से रामचंद्र यादव (60) गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गए। बचाव करने आए रोहित यादव (25) पुत्र सुभाष यादव और योगेश यादव (39) पुत्र जमुना यादव पर मनबढ़ों ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे रोहित के माथे और योगेश की बाएं आंख के नीचे छर्रे धंस गए। सूचना के पर पहुंची ने रामचंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद निजी वाहन से रोहित और योगेश जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने बताया कि फायर झोंकने वाले काफी मनबढ़ हैं। सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र ने बताया कि रास्ते के विवाद में तमंचे से फायर किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed