{"_id":"6474eb7a071c1b621c0451c6","slug":"innocent-girl-died-due-to-electrocution-in-cooler-deoria-news-c-7-1-186397-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूलर में उतरा करंट, मासूम बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूलर में उतरा करंट, मासूम बच्ची की गई जान
Mon, 29 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
करंट से मौत के बाद सलेमपुर के सीएचसी पर रोते परिजन
कूलर में उतरा करंट, मासूम बच्ची की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कूलर में करंट आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने संतुष्टि के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मौत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता की बेटी आशी गुप्ता (3) वर्ष सोमवार को घर पर खेल रही थी। खेलते खेलते घर में लगे कूलर के पास चली गई और कूलर पकड़कर खेलने लगी। इसी बीच कूलर में करंट उतर गया। जिसके चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आननफानन परिवार के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।