फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the incident of gang rape of a student, two accused named in the IT Act were invoiced

Deoria News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नामजद दो आरोपियों का आईटी एक्ट में चालान

Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
In the incident of gang rape of a student, two accused named in the IT Act were invoiced
केस दर्ज होने के तीन दिन बाद विवेचना में दो आरोपियों की नहीं मिली संलिप्तता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में धर्म बदलने पर राजी न होने पर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में रविवार को पुलिस की विवेचना में नया मोड़ आया है। तीन युवकों पर दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दिनों की विवेचना में दो युवकों को मारपीट और वीडियो वायरल करने का आरोपी पुलिस ने बनाया है। जबकि को एक दुष्कर्म करने के आरोप में चालान पहले कर चुकी है।

तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक दसवीं की छात्रा के साथ धर्म परिवर्तन से मना करने पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसमें सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। दूसरे दिन मुख्य आरोपी वजीर का दुष्कर्म का आरोपी मानकर चालान कर दिया था। जबकि दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ करती रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी फिरोज और नूरे नजर अली के बारे में पुलिस पड़ताल में पता चला कि दोनों ने छात्रा के साथ मारपीट किया है और उसका वीडियो बनाया है। सभी को घटनास्थल पर पुलिस भी ले भी गई थी। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि विवेचना के दौरान गहनता से जांच किया गया है। दोनों ने मारपीट कर वीडियो बनाने था। इसके कारण इनको आईटीएक्ट में चालान किया गया है। अभी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


--------------------
पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
देवरिया। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शनिवार को पीड़िता के गांव पहुंच गए। इसको लेकर माहौल गर्म हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं को समझाकर पुलिस ने वापस भेज दिया। इसके कारण मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
केस में क्या था आरोप
पीड़िता की मां ने तीन युवक पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसकी बेटी स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना धर्म परिवर्तन कराने का भी युवक पर आरोप लगाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने वजीर, फिरोज और नूरे नजर अली पर केस दर्ज कर लिया था।











----------------------------------










बंगाल की युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर करता था यौन शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाल की युवती से कोलकता आने-जाने के दौरान एक युवक का संपर्क हुआ। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद युवक उसे गांव लाकर नर्तकी बना दिया और आर्केस्ट्रा में नचाने लगा। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक उसका यौन शोषण करता रहा, जब वह शादी की बात करती तो टालमटोल कर देता। किसी तरह युवती उसके चंगुल से निकल कर रविवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक कोलकता अता-जाता था। इस दौरान उसका संपर्क वहां के एक मॉडल स्कूल में काम करने वाली युवती से हो गया। उसने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती झांसे में आकर युवक के गांव चली आई। आरोप है कि गांव लाने के बाद युवक उसे एक साल से बंधक बनाकर उसका यौन शोषण कर रहा है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। युवती का कहना है कि युवक मां-बाप से अलग होकर एक कमरे में रहता है। रविवार को युवती किसी तरह युवक के चंगुल से निकल कर थाने पहुंच गई और उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed