{"_id":"64973615bfc877402b0513d9","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-dowry-murder-case-deoria-news-c-7-1-218235-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन
आठ जून को बरछौली गांव में बेड पर मृत मिली थी विवाहिता, मायके वालों ने काटा था बवाल हरनौठा के पास से भागने की फिराक में थे मां-बेटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बरछौली गांव में आठ जून को हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को शनिवार को हरनौठा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में थे।
बरछौली गांव में घर में बेड पर नवविवाहिता संध्या देवी का शव मिला था। मायके वालों ने हंगामा था। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या कर केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बरछौली गांव निवासी आरोपी शैलेष पुत्र पूर्णमासी और उसकी मां हरनौठा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े हैं, जो कहीं भागने की फिराक में है। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर दिया। शैलेष की शादी टीकर निवासी लल्लन प्रसाद की बड़ी पुत्री संध्या से हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।