{"_id":"68a2327dece152edc001fd4c","slug":"hope-of-building-a-bridge-on-chhoti-gandak-the-way-to-bihar-will-be-easy-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-160990-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक पर पुल बनने की बंधी उम्मीद, बिहार की राह होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक पर पुल बनने की बंधी उम्मीद, बिहार की राह होगी सुगम
Mon, 18 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भरहेचौरा गांव में छोटी गंडक नदी पर पक्का पुल बनाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पुल बनने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों की दूरी कम हो जाएगी। अभी लोगों को 15 से 20 किमी घूमकर आना-जाना पड़ता है। सेतु निगम ने पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाने का अनुमान है। शासन स्तर से अनुमति का इंतजार है।
पुल बनने से जहां आवागमन आसान होगा, वहीं क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में मुलाकात की है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान होगा। भटनी से करीब पांच किमी दूर भरहेचौरा गांव में मोतीपुर टिकैत गांव के ठीक सामने छोटी गंडक पर पुल बनने की कवायद राज्य सेतु निगम ने शुरू कर दी है।
क्षेत्रीय विधायक की पहल पर विभाग ने इसे अपने कार्ययोजना में शामिल किया था। इसके बाद विभाग इसके लिए इस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
सेतु निगम के जिम्मेदारों के अनुसार, करीब नौ करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टू-लेन पुल की लंबाई 130 मीटर होगी। यह भटनी नगर स्थित जलपा माता मंदिर घाट के सामने बने पक्के पुल की तरह तैयार होगा।
विज्ञापन
इस पुल के निर्माण से बिहार प्रांत व क्षेत्र के 50 गांवों की दूरी कम हो जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक से मिलकर भरहेचौरा गांव में पुल निर्माण कराने की अपील की गई थी।
क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लगातार इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। पुल निर्माण होने से भरहेचौरा व अन्य जगहों का विकास तेजी के साथ होगा।