{"_id":"67881218dc4aa53bd302b78f","slug":"he-was-planning-to-marry-a-minor-police-stopped-him-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-144949-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाबालिग से रचा रहा था शादी, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाबालिग से रचा रहा था शादी, पुलिस ने रोका
Thu, 16 Jan 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरियाणा से पहुंचा दूल्हा एक 15 वर्षीय किशोरी से शादी रचा रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच शादी रोक दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा से एक गाड़ी से कुछ लोग दूल्हे के साथ यहां शादी करने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से उनकी मंशा पर पानी फिर गया और शादी रुक गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को हरियाणा से पहुंचे दूल्हे के साथ परिजन चोरी-चुपके शादी रचा रहे थे। आरोप है कि रुपये लेकर शादी रचाई जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने डाॅयल हेल्पलाइन देवरिया को दे दी।
बाल विवाह की सूचना मिलने पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल सोनकर के निर्देश पर तत्काल मौके पर हेल्पलाइन टीम से अमित उपाध्याय, संजीव यादव और अनुराधा राज मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर देख दूल्हा पक्ष इधर-उधर भाग निकला। हालांकि पुलिस दुल्हन को अपने साथ लेकर गई और वन स्टाफ में सुरक्षित आवासित कर दिया।