फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girlfriend reached boyfriend house, insisted on marriage

Deoria News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी, 'हां' बोलने तक करती रही हंगामा

Thu, 07 Dec 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Thu, 07 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

आरोप है कि युवक शादी करने की बात कहता था। इधर कुछ माह पूर्व वह विदेश कमाने चला गया। इस बात से नाराज युवती मंगलवार को युवक के घर पहुंच गई। घर के बरामदे में बैठकर युवक को विदेश से बुलाने की जिद कर हंगामा करने लगी। हंगामा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Girlfriend reached boyfriend house, insisted on marriage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रेमी से शादी करने की जिद पर प्रेमिका युवक के घर पहुंच गई। यहां शादी करने का दबाव बनाते हुए हंगामा करने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती पुलिस की एक नहीं सुनी। देर रात परिजनों ने युवक से फोन पर बात कराया, तो उसने शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती अपने घर गई।
विज्ञापन


लार नगर के एक वार्ड निवासी युवक और युवती एक-दूसरे से दो वर्ष से प्रेम करते हैं। आरोप है कि युवक शादी करने की बात कहता था। इधर कुछ माह पूर्व वह विदेश कमाने चला गया। इस बात से नाराज युवती मंगलवार को युवक के घर पहुंच गई। घर के बरामदे में बैठकर युवक को विदेश से बुलाने की जिद कर हंगामा करने लगी। हंगामा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
Trending Videos

मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को फोन कर दी। इधर हंगामा होता देख युवक के परिजनों ने फोन कर युवती की बात विदेश में रह रहे युवक से कराई। युवक की ओर से शादी करने की बात कहने पर वह शांत हुई। इसके बाद परिजनों के साथ घर गई।

वहीं युवक के पिता का कहना है कि हमारा बेटा विदेश से आकर युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन शादी नहीं करने देना चाह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed