{"_id":"63a740588f52bf173128287f","slug":"gardener-cut-by-train-deoria-news-gkp4620400194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से माली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से माली की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से माली की मौत
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुहा ढाले के पास शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक माली की मौत हो गई। उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन के जरिए घरवालों को हादसे की जानकारी दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के तेंदुहीं गांव निवासी जयहिंद सैनी (44) दुकानों पर फूल-माला पहुंचाने का काम करते थे। शुक्रवार की शाम को वह क्षेत्र के सिरजम गांव में एक रिश्तेदार के यहां के जाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच भगुहा ढाले के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सुबह में किसी ने शव को देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉकेट में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। संवाद