फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Frightened by the threats of agents, women are forced to leave their homes

Deoria News: एजेंटों की धमकी से डरी-सहमीं महिलाएं घर छोड़ने को मजबूर

Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Frightened by the threats of agents, women are forced to leave their homes
खुखुंदू गांव निवासी नूरजहां का घर 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। तीन महिलाओं समेत चार लोग गांव छोड़ दूसरे प्रांतों में जाकर शरण लिए हैं। आरोप है कि एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आरक इन लोगों ने घर छोड़ दिया है।
इसके अलावा कई अन्य और महिलाएं एजेंटों के रोजाना घर पहुंचने और धमकियों से परेशान होकर गांव में ही इधर-उधर भागी फिर रहीं है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि एजेंट पुलिस बुलाने और कोर्ट में घसीटने की धमकी देते हैं। घर में घुसकर रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान भी उठा ले जाते हैं। खुखुंदू गांव की जीरा देवी ने बताया कि समय से किस्त जमा किया जाता है। कभी-कभार परेशानी आने पर जब किस्त देने में देरी होती है तो एजेंट तरह-तरह की यातनाएं देने लगते हैं। इससे परेशान होकर गांव की चंदा देवी पत्नी बृजेश ने घर-बार छोड़ दिया।
विज्ञापन

उसने 16 अलग-अलग माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज ले रखा है। कुछ दिनों तक चंदा ने सभी समूहों का किस्त भरा है।
जब किस्त नहीं दे पाई तो एजेंट बारी-बारी से घर पहुंच कर उसे प्रताड़ित करने लगे। करीब दो साल पहले वह परेशान होकर गांव छोड़कर गुजरात चली गई। वहीं मजदूरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिता देवी भी दो साल पहले एजेंटों की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़कर भाग गई।
जबकि गांव की सारा देवी समूह का कर्ज चुकता करने के लिए एजेंटों के दबाव से दिल्ली में जाकर मेहनत-मजदूरी कर रही है। सूरज गोड़ भी गांव छोड़कर सूरत चला गया। गांव की मंजू देवी, गोशाला में कार्यरत इंदू देवी और सुनीता देवी ने भी समूह से कर्ज ले रखा है।

समय के किस्त नहीं दे पाने पर एजेंट रोजाना इनके पास पहुंचकर अपशब्दों से इन्हें नवाजते हैं। नूरजहां ने तीन लाख रुपये का कर्ज लिया है।
त्योहार के नाते किस्त देने में देरी होने पर एजेंट दबाव बना रहे हैं। समूह की अन्य महिलाओं का कहना है कि एजेंट किस्त लेने के लिए किसी भी हद तक उतर जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed