फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorakhpur Election Result Four people of gang who robbed by asking for lift arrested

Gorakhpur Election Result: लिफ्ट मांगकर लूट करने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2022 04:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Election Result Four people of gang who robbed by asking for lift arrested
लिफ्ट मांगकर लूट करने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। रात में शहर में लिफ्ट मांगकर बाइक चालक को लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस गिरोह के सदस्यों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन


डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 27 फरवरी को तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। युवक ने पुलिस को बताया था कि रात में करीब नौ बजे भुजौली कालोनी में किसी परिचित से मिलने के लिए जा रहा था। उसी दौरान शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक महिला मिल गई। महिला ने उसको रोक कर अनुरोध किया कि वह उसे उसके घर तक छोड़ दें। उसने महिला को भुजौली कालोनी के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान कुछ देर तक वह उसके घर के पास रुका था। तभी तीन लोग आए और उसकी पिटाई कर मोबाइल फोन, पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। इस मामले के पर्दाफाश के लिए एसओजी को लगाया गया। बुधवार को मोबाइल फोन की काल डिटेल के जरिए पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा। शहर में किराए का कमरा लेकर रहने वाली महिला, संजय निवासी गोबरही जनपद कुशीनगर, राम भरोसा तिवारी निवासी बरहज को गिरफ्तार कर लिया। महिला मूल रूप से कुशीनगर की निवासी है। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि महिला लोगों को झांसे में लेकर अपने कमरे पर लाती थी। वहां अश्लील वीडियो बना लेती थी। फिर गिरोह के सदस्यों को बुलाकर जबरन अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर सामान की लूट कराती है।
इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
इससे पहले हो चुकी है घटना
देवरिया। तीन माह पहले एक महिला को पुलिस ने सोनूघाट के पास गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने पर पता चला था कि महिला अक्सर देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर रहती थी। लोगों से लिफ्ट मांगकर वाहन में बैठ जाती थी। उसके बाद रुपये के लिए दबवा बनाती थी। विरोध करने पर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस से पकड़वाने की धमकी देती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed