{"_id":"681e533f437ef799e30ca1c7","slug":"four-people-booked-for-finding-a-dead-body-of-a-youth-in-someone-elses-house-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153261-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे के घर में युवक का शव मिलने के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे के घर में युवक का शव मिलने के मामले में चार पर केस
Sat, 10 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने का हुआ केस दर्ज
युवक के परिजन एसपी से मिले तब दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के चौमुखा में एक युवक का पड़ोसी के घर में दो मई को संदिग्ध हालात में शव मिला था। इस मामले में युवक के परिजनों एसपी विक्रांत वीर से मुलाकत कर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश के बाद लार पुलिस ने शुक्रवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
लार थाना क्षेत्र के चौमुखा निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व किशुन प्रसाद ने एसपी से मिलकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिस घर में बेटे का शव पाया गया है, उस घर का एक लड़के ने बेटे को फोन कर अपने घर बुलाया था । इस मामले में स्थानीय थाने पर तहरीर दी गई थी, मगर कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के निर्देश के बाद लार पुलिस ने गौतम प्रसाद, प्रमिला देवी, चुलबुली कुमारी, अखिलेश प्रसाद चौमुखा थाना लार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
लार के प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक की लाश पड़ोसी के घर मिली थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।