{"_id":"6ab2c7539b2b743d7607b11e","slug":"fraud-committed-by-promising-jobs-abroad-deoria-news-c-208-1-deo1049-192433-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी
Tue, 22 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर के अबूबकर नगर निवासी जफर कयूम अंसारी और उनके 13 परिचितों से 19.82 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों का आरोप है कि नोएडा की एक कंपनी ने सऊदी अरब और अजर बैजान भेजने का झांसा देकर रुपये जमा कराए। वीजा और टिकट मिलने के बाद सभी लोग एयरपोर्ट पहुंचे तो टिकट निरस्त मिले।
सदर कोतवाली पुलिस ने एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर मंगलवार को कंपनी संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित जफर कयूम अंसारी ने तहरीर में कहा है कि फेसबुक पर स्टार ट्रैवल मैनपावर सर्विसेज, नोएडा सेक्टर-चार का विज्ञापन देखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था।
कंपनी की ओर से अरब देशों में नौकरी और सम्मानजनक वेतन दिलाने का भरोसा दिया गया। जफर और उनके 13 परिचितों से पासपोर्ट व आधार कार्ड लिए गए।
इसके बाद कंपनी के बताए अलग-अलग खातों में जफर ने अपनी पत्नी नूरजहां के एसबीआई खाते से 3.78 लाख रुपये जमा किए। उनके परिचित आमिर ने भी अलग-अलग तिथियों में 2.51 लाख रुपये भेजे। इस तरह खातों में 6.29 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
आरोप है कि शेष 13.53 लाख रुपये नकद मांगे गए। फरवरी में सभी लोग नोएडा स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे और रुपये व पासपोर्ट जमा कर दिए। कुल 19.82 लाख रुपये मिलने के बाद कंपनी ने सभी को वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराए।
एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि सभी टिकट निरस्त हो चुके हैं। ठगी का संदेह होने पर पीड़ित कंपनी के नोएडा कार्यालय पहुंचे मगर वह बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि कार्यालय कई दिनों से बंद है।
स्थानीय थाने से निर्देश मिलने के बाद जफर ने सदर कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने स्टार ट्रैवल मैनपावर सर्विसेज के अज्ञात संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल को सौंपी गई है।