{"_id":"6ab2c7d0e9b264722a0da3a6","slug":"worms-found-in-mdm-rice-warning-issued-to-ration-dealer-deoria-news-c-208-1-deo1039-192451-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एमडीएम के चावल में मिले कीड़े, कोटेदार को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एमडीएम के चावल में मिले कीड़े, कोटेदार को चेतावनी
Tue, 22 Sep 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास खंड के बलुआ अफगान टोला बिंदवलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के चावल में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई। ग्रामीणों ने फोन पर बीएसए से इसकी शिकायत की। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने एआरपी अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम भेजकर मामले की जांच कराई। मामले में संबंधित कोटेदार को भी चेतावनी दी गई।
जांच के दौरान विद्यालय में 72 बच्चों के लिए एमडीएम तैयार किया जा रहा था। मौके पर एक लौकी, तीन प्याज और थोड़ी सब्जी से भोजन बनाया जा रहा था। साथ ही, दाल भी पक रही थी। विद्यालय में रखे चावल की जांच करने पर उसमें कीड़े पाए गए। इसकी पुष्टि होने के बाद जांच टीम के निर्देश पर खराब चावल को तत्काल हटवाकर दूसरा चावल मंगाया गया। बच्चों के लिए दूसरे चावल से एमडीएम तैयार कराया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद साहनी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य के सिलसिले में हाईकोर्ट प्रयागराज आए हैं। आने पर आरोपी कोटेदार पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।