फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Account opened using a photo studio operator's documents; proceeds of fraud routed through it.

Deoria News: फोटो स्टूडियो संचालक के दस्तावेज से खुलवाया खाता, मंगाई ठगी की रकम

Tue, 22 Sep 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Account opened using a photo studio operator's documents; proceeds of fraud routed through it.
देवरिया। फोटो स्टूडियो संचालक को विश्वास में लेकर उसके दस्तावेज से सिम लेने, बैंक खाता खुलवाने और ऑनलाइन यूपीआई बनाकर साइबर ठगी की रकम मंगाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने साकेतनगर निवासी अमन राय और उसके पिता संतोष राय पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी मारकंडेय तिवारी ने तहरीर में में बताया है कि परमेशी पोखरा में उनका फोटो स्टूडियो है। संतोष राय का उनके पिता से परिचय था, इसलिए संतोष का बेटा अमन राय दुकान पर आता-जाता था।
विज्ञापन

आरोप है कि अमन ने विश्वास में लेकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो ले लिया। इसके बाद उनके नाम से सिम लिया और पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता खुलवाकर ऑनलाइन यूपीआई बना लिया। इसी खाते से उनकी जानकारी के बिना साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया गया।
विज्ञापन

मारकंडेय के अनुसार, साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक शिवांग तोमर ने उन्हें बुलाकर बैंक खाते, सिम और ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी दी।
इसके बाद अमन से पूछताछ करने पर कहासुनी हुई। आरोप है कि संतोष और अमन ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उससे जितना कमाना था, कमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस और अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर मारकंडेय ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed