फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food safety department raid in 5 shops

खाद्य सुरक्षा टीम ने किया मिठाई की पांच दुकानों का निरीक्षण, दो नमूने लिए

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
food safety department raid in 5 shops
खाद्य सुरक्षा टीम ने किया मिठाई की पांच दुकानों का निरीक्षण, दो नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। रक्षाबंधन पर मिठाई व खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर में पांच दुकानों का निरीक्षण किया। छेना व छेना मिश्रित मिठाई के दो नमूने लिए गए। एक दुकान पर गंदगी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।

रक्षाबंधन त्योहार पर लोगों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ तथा मिठाई उपलब्ध कराने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में टीम शहर के अमर ज्योति चौराहा पर पहुंची और यहां स्थित चार दुकानों का निरीक्षण की। टीम ने मल्ल मिष्ठान भंडार से छेने की मिठाई तथा महावीर मिष्ठान भंडार से चीनी एवं छेना मिश्रित मिठाई का नमूना लिया। यहां गंदगी मिली। दुकानदार को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल, सुभेष कुमार शामिल रहे। अभिहित अधिकारी रमेश चंद पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है, जो शनिवार तक चलेगा। शुक्रवार को टीम ने मिठाई का दो नमूना लिया। कहा कि लोगों से अपील की जा रही है कि ताजा एवं रंगहीन मिठाइयों का ही प्रयोग करें। अत्यधिक चटकीली एवं रंगीन मिठाइयों का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed