{"_id":"62cb15df74449903ea5e0b08","slug":"five-found-corona-positive-deoria-news-gkp443255245","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच जोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच जोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 17
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच जोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 17
देवरिया। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को पांच नए संक्रमित मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है।
रविवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र के एक युवक ने सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में पांच लोग हैं। वह होम आइसोलेशन में है। वहीं गौरीबाजार ब्लाक क्षेत्र तथा पुलिस लाइंस व शहर के एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 17 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जनपद में अब तक 22,757 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 22,510 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन संभावित लोगों की जांच की जा रही है। रविवार को पांच संक्रमित केस मिले। जिले में एक्टिव केस 17 है। कोविड के प्रति सजग रहने की जरूरत है। -डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ