फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   first chirman death anniversary celebrated

Deoria News: लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी के नाम पर जारी हुआ विशेष कवर

Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
first chirman death anniversary celebrated
...फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधान डाक घर के सभागार में मंगलवार को देवरिया नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी की 50वीं पुण्यतिथि पर उनके नाम से डाक विभाग की ओर से विशेष कवर जारी हुआ।
आजादी के गुमनाम हीरो और स्वाधीनता संग्राम शहीदों को याद करने के क्रम में भारत सरकार पोस्टल विभाग लखनऊ परिमंडल और फिलैटलिक सोसायटी ऑफ उत्तर प्रदेश के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

अनावरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर अधीक्षक रवि कुमार, संघ के विष्णु गोयल, कमल नयन चतुर्वेदी, प्रस्तावक के रूप में हिमांशु कुमार सिंह, सचिव डॉ. आदित्य सिंह ने मुख्य एल्बम का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के डाक टिकट संग्राहक हिमांशु कुमार सिंह ने इस आवरण का प्रस्ताव एवं संकल्पना इस संबंध में डाक विभाग को प्रस्तुत किया। विशेष कवर की डिजाइन हिमांशु कुमार ने बनाई जो कि आवरण के पीछे भी अंकित है।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, नन्हे द्विवेदी, राजू पांडेय, विनोद कुमार, राकेश मिश्रा, विपिन कुमार, अरविंद सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अरुण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed