फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire in Dona-Pattal factory warehouse, loss of 15 lakhs

Deoria News: दोना-पत्तल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Tue, 25 Jul 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire in Dona-Pattal factory warehouse, loss of 15 lakhs
भटनी के दोना-पत्तल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के बाद जला समान
देवरिया। नगर पंचायत भटनी के अस्पताल व थाना रोड पर स्थित थर्माकोल से दोना-पत्तल व प्लेट बनाने वाली एक फैक्ट्री के गोदाम में सोमवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। पुलिस आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रही है। वहीं फैक्ट्री के मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर इसे साजिश बताकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के ग्राम धर्मखोर बाबू के तिवारी टोला निवासी अशोक कुमार तिवारी अस्पताल व थाना रोड में कामाख्या इंटर प्राइजेज नाम से दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। इसमें उनका गोदाम भी है, जहां फैक्ट्री का कच्चा माल और तैयार दोना-पत्तल व प्लेट रखा जाता है। अशोक इन दिनों पारिवारिक कार्य से मुंबई में हैं। इसके चलते चार दिन से फैक्ट्री बंद थी। सोमवार की भोर में फैक्ट्री के आसपास मकान बनवाकर रह रहे लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा। लोगों के शोर मचाने पर आसपास के गांवों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर फैक्ट्री मालिक ने अपने भाई को फोन कर मौके पर भेजा। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने की प्रयास होने लगा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में दोना-पत्तल, प्लेट व अन्य रा मटेरियल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। पुलिस व लोगों ने आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया है जबकि फैक्ट्री मालिक ने इसे साजिश का हिस्सा बताया है। फैक्ट्री मालिक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच करने की मांग की है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि दोना-पत्तल फैक्ट्री गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन


बिना एनओसी की चल रही थी फैक्ट्री

देवरिया। भटनी में अस्पताल रोड पर जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसने अग्नि शमन विभाग से एनओसी नहीं ली थी। सबसे गंभीर बात तो यह है कि आग बुझाने के यंत्र भी मौजूद नहीं थे। जिसके कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। अग्नि शमन अधिकारी राजमंगल सिंह ने बताया कि एनओसी नहीं थी। मामले की जांच की जाएगी। नोटिस देने के बाद काफी संख्या में ऐसे कारोबारी हैं, जो आग से बचाव का इंतजाम नहीं करते हैं। इसके कारण उनको बाद में चलकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा चौराहा पर रविवार की देर शाम एक किराना की दुकान में आग लग गई। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। रामपुर कारखाना के रहने वाले अमीर हसन बलटिकरा चौराहा पर किराना की दुकान खोले हैं। रविवार की देर शाम शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि एक दुकान में आग लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed