फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in bhatwalia sub station

Deoria News: भटवलिया बिजली उपकेंद्र की वर्कशॉप में लगी आग

Sat, 24 Dec 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
fire in bhatwalia sub station
भटवलिया स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी आग को बुझाते फायर सर्विस के लोग।संवाद - फोटो : DEORIA
भटवलिया बिजली उपकेंद्र की वर्कशॉप में लगी आग
विज्ञापन

पांच दमकल गाड़ियों ने बुझाई, सुबह में लगी आग, पुराने सामान जले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के भटवलिया बिजली उपकेंद्र की वर्कशॉप में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वर्कशॉप के बाहर पड़े तेल और अन्य सामान जलने लगे। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस पर चार अन्य दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी।
शहर के भटवलिया स्थित 132/33 बिजली उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर मरम्मत वर्कशॉप में करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख वर्कशॉप में काम करने वाले राजू ने जेई अजय जायसवाल को सूचना दी। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाहर रखे ट्रांसफॉर्मर के तेल और कबाड़ में आग फैल गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन कोई आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस पर सहायक अभियंता अनवर नैयर ने घटना की जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग बेकाबू होने लगी तो चार अन्य गाड़ियों को बुुलाया। इसके बाद पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सहायक अभियंता ने बताया कि आग से पुराने कबाड़ के सामान जले हैं। वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आए दो पुराने ट्रांसफॉर्मर भी जल गए हैं। उन्होंने बताया कि कबाड़ की कीमत का अभी अनुमान नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय के लिए आपूर्ति हो गई ठप
देवरिया। उपकेंद्र के नजदीक वर्कशॉप होने के कारण कुछ देर के लिए भटवलिया उपकेंद्र से शहर और देहात की होने वाली बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। करीब आधे घंटे बाद केवल भटवलिया, रामनाथ देवरिया, पुलिस लाइंस को छोड़कर सभी जगहों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद इन जगहों की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी गई।

डीएम, एसपी ने वर्कशॉप का किया निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दोपहर में भटवलिया स्थित विद्युत निगम के वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने आगजनी से हुई क्षति का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता (वर्कशॉप) मुदित तिवारी ने जिलाधिकारी को बताया कि परिसर में रखे स्क्रैप में आग लगने की घटना हुई है। स्टोर में रखे ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने आग लगने की घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। भविष्य में ऐसी घटना की रोकथाम के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed