फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR will be lodged against the contractor for delay in road construction

Deoria News: सड़क निर्माण में देरी पर ठेकेदार पर होगी एफआईआर

Fri, 05 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against the contractor for delay in road construction
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में परसिया चकलाल मार्ग निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था आरईडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जहां कहीं कार्य चल रहे हैं, वहां देरी पाए जाने पर संबंधित विभाग के अफसर पर कार्रवाई करें। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार कार्य में अत्यधिक विलंब कर रहे हैं। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड से संबंधित कार्य परियोजना की समीक्षा बैठक में यूपीआरएमएसएस, सीएलडीएफ, यूपीपीसीएल, नलकूप विभाग, मंडी परिषद, वक्फ विकास निगम तथा नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, अधिसाशी अभियंता अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

साथ ही, इन विभागों की परियोजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यों में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed