{"_id":"6792a8828167b6ae7a053690","slug":"finance-companies-agents-accused-of-misbehavior-protest-deoria-news-c-208-1-deo1004-145504-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर अभद्रता का आरोप, प्रदर्शन
Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सिधावे धर्मागत पट्टी गांव की दर्जनों महिलाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचकर निजी फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित महिलाओं ने थाना गेट पर एकत्रित होकर फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिधावे धर्मागत पट्टी की रहने वाली रूबी देवी, अंजनी देवी, कमलावती देवी, गुड्डी देवी, ललिता देवी, रेहाना खातून, जरीना, रीता देवी, खैतुन निशा, आशा सहित दर्जनों महिलाओं ने थाने में तहरीर दिया है।
कहा है कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों ने उन्हें आजीविका दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। इसके बाद माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कम ब्याज दर की बात बोलकर लोन दिलवाया। आरोप है कि एजेंटों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक-महिला को कई-कई फाइनेंस कंपनी का लोन स्वीकृत करा दिया। बाद में उनको प्रताड़ित कर 28-29 प्रतिशत ब्याज की वसूली करने लगे। इस बीच 22 जनवरी को दोपहर में एक एजेंट लोन की धनराशि वसूलने पहुंचा और घर में घुसकर अभद्रता करने लगा। घर में रखा गैस चूल्हा व अन्य सामान उठाकर ले जाने लगा।