फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight in Korwan village due to election rivalry, two people injured

Deoria News: चुनावी रंजिश में कोरवां गांव में मारपीट, दो लोग घायल

Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fight in Korwan village due to election rivalry, two people injured
चुनावी रंजिश में मारपीट में घायल युवक
रुद्रपुर। गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर गोलबंदी शुरू हो गई है। चुनावी रंजिश में शुक्रवार को संभावित उम्मीदवारों के बीच कोरवा गांव में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरवा गांव के रहने वाले मानदेय यादव (30) व अभय यादव (25) नदी के उस पार खेत की तरफ गए थे। जहां उनका किसी से विवाद हो गया। मानदेय यादव एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर प्रधानी के दूसरे उम्मीदवारों से रस्साकसी चल रही थी। आरोप है कि करीब 10 की संख्या में लोगों ने मानदेय और अभय की लाठी-डंडेों से पिटाई की। दोनों को गंभीर चोट आई है। हमलावर उन्हें पीटने के बाद फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएससी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष के शिवम यादव ने मानदेय और अभय पर उन्हें और उनके चाचा को घेरकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। इस बाबत सीओ हरिराम यादव ने मारपीट की घटना की जांच हो रही है। प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed