{"_id":"64be2035937e1dc7ef016074","slug":"father-in-law-scolding-daughter-in-law-was-killed-by-his-younger-brother-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बहू को डांटना छोटे भाई को लगा नागवार, पीट-पीटकर भइया को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बहू को डांटना छोटे भाई को लगा नागवार, पीट-पीटकर भइया को उतारा मौत के घाट
Mon, 24 Jul 2023 12:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:31 PM IST
सार
एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि भाई की पिटाई से अमेरिका की देर रात मौत हो गई। भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना से परिवार शोक में है।
विज्ञापन
मृतक अमेरिका। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में मामूली बात पर नौतन हथियागढ़ गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में भाई सहित तीन को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में अमेरिका उर्फ अंबिका प्रसाद (61) रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर अपनी बहू को डांट रहे थे। ससुर-बहू के बीच हो रहे बहस में अमेरिका से अलग रह रहा छोटा भाई महंत आ धमका। उसके बाद दोनों भाइयों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि उनके बीच लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर कर नहर में फेंका
विज्ञापन
इसमें अमेरिका गंभीर रूप से घायल हो गए। बहू के अलावा घर पर और कोई नहीं था कि अस्पताल ले जाया जाए। रात 11 बजे के करीब अमेरिका की घर पर ही मौत हो गई। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रणजीत बाहर है। जबकि छोटे बेटा बलवीर घटना के समय ससुराल था। सूचना पाकर वह घर पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके चाचा, चचेरे भाई और एक चचेरी भाभी ने मिलकर उसके पिता की पीट कर हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: स्कूल जा रही छात्रा ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि भाई की पिटाई से अमेरिका की देर रात मौत हो गई। भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना से परिवार शोक में है।
इसे भी पढ़ें: स्कूल जा रही छात्रा ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि भाई की पिटाई से अमेरिका की देर रात मौत हो गई। भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना से परिवार शोक में है।