{"_id":"64be1ada9cd91b449102dfcc","slug":"school-going-girl-jumped-into-rapti-river-from-ugrasen-setu-deoria-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria news: स्कूल जा रही छात्रा ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria news: स्कूल जा रही छात्रा ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Mon, 24 Jul 2023 12:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:01 PM IST
सार
निक्की कपरवार के एक इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। लोगों के अनुसार निक्की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच उसने पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार के उग्रसेन सेतु से सोमवार की सुबह 11वीं की छात्रा ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। वह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव की निवासी थी। उसका कहीं पता नहीं लग सका है। जानकारी होने पर पुल पर आसपास के लोग जमा हो गए।
पटना गांव निवासी पूर्णमासी की पुत्री निक्की (16) कपरवार के एक इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। लोगों के अनुसार निक्की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। वह अकेले पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच उसने पुल पर अपना स्कूल बैग छोड़कर नदी में छलांग लगा दी।
इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर कर नहर में फेंका
विज्ञापन
उसे नदी में कूदते देख लोग शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी सूचना बड़हलगंज और बरहज के कपरवार पुलिस पिकेट पर दी। जानकारी होने पर मौके पर सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव और दोनों थानों की पुलिस भी पहुंच गई।
नदी में निक्की के छलांग लगाने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी। जबकि किसी अनहोनी को लेकर परिजन दहाड़े मारने लगे। लोगों के अनुसार, छात्रा का बैग और उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन