फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Explore the terrain sector magistrates: DM

­इलाके का भ्रमण करें सेक्टर मजिस्ट्रेट : डीएम

Wed, 22 Feb 2017 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Explore the terrain sector magistrates: DM
संत विनोबा पीजी कॉलेज में आयोजित सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेटों को जिलाधिकारी ने अबरार अहमद ने प्रशिक्षण दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम अबरार अहमद ने कहा कि निर्वाचन कार्य को अफसर संजीदगी से लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अहम है। हालांकि उनको कार्य और दायित्वों को अच्छी तरह से समझना होगा। वर्कशॉप की बारीकियों को मतदान के लिए अमल में लाएं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अबरार अहमद बुधवार को संत विनोबा पीजी कॉलेज में जोनल/सेक्टर/ स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट के ट्रेनिंग वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट इलाके के रूट और प्रत्येक पोलिंग स्टेशन का भ्रमण कर लें। जो कमी हो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि समस्याओं को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त ईवीएम के साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे ताकि ईवीएम को रिप्लेस किया जा सके। एसपी मोहम्मद इमरान ने पुलिस फोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्भीक होकर दायित्यों का निर्वहन करने को कहा। एसपी ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सजगता की जरूरत होती है। इस दौरान प्रेक्षक मुकेश प्रसाद, सीडीओ राजेश त्यागी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह, डीडीओ मंशाराम यादव, पीओ डूडा सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन के भ्रमण में सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित कर लें कि किसी प्रत्याशी का प्रचार सामग्री तो अंकित नहीं है, जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा है उन्हें चिह्नित कर प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed