फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment removed from school gate

स्कूल के गेट से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 08 Jan 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
encroachment removed from school gate
स्कूल के गेट से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

रुद्रपुर। बस स्टेशन स्थित प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी के समीप अतिक्रमण किए लोगों पर प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की। एसडीएम की मौजूदगी में नगर पंचायत प्रशासन ने गुमटी और मीट, मछली की दुकानों को हटा दिया।

स्कूल के शिक्षक ओमप्रकाश शुक्ला ने जिलाधिकारी से स्कूल के गेट पर कब्जे की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि स्कूल की दीवार से सटकर मीट, मछली की दुकानें चल रही थी, जिससे विद्यालय का माहौल दूषित हो रहा था। कचरे को परिसर के अंदर दुकानदार फेंक रहे थे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और अधिशासी अधिकारी उपेंद्र नाथ सिंह अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अतिक्रमण किए लोगों को बेदखल किया। ईओ ने दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed