{"_id":"6afdfaa01aebf76b5b012879","slug":"seven-arrested-in-assault-cases-deoria-news-c-208-1-deo1019-196950-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के मामलों में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के मामलों में सात गिरफ्तार
Thu, 19 Nov 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रास्ते को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोला गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर विनोद यादव उलझ गए और मारपीट कर ली। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं मुसैला बुजुर्ग गांव में रास्ता बंद करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से विवेकानंद यादव, वशिष्ठ यादव, सुभाष यादव, दूसरे पक्ष से रामचन्द्र यादव और आकाश यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक अन्य मारपीट मामले में गोड़ को भी हिरासत में लेकर सभी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि सात आरोपियों को जेल भेजा गया है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि दो पक्ष रास्ते को लेकर आपस में भिड़ गए थे। संवाद
......
वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के करौदी काटा के कोर्ट के वारंटी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
करौदी काटा गांव निवासी विजय कृष्ण चौहान पुत्र गणेश चौहान कोर्ट से बार-बार नोटिस आने के बाद भी हाजिर नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से वह जेल चला गया। संवाद