{"_id":"6afdf99d59ab7b8bf30ee8ad","slug":"farmers-raised-issues-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1522405-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसानों ने उठाईं समस्याएं, सीडीओ ने दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसानों ने उठाईं समस्याएं, सीडीओ ने दिए समाधान के निर्देश
Thu, 19 Nov 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों ने कृषि, सिंचाई, धान खरीद, दुग्ध भुगतान और अतिक्रमण सहित कई समस्याएं रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने पिछले माह की 12 शिकायतों के निस्तारण की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की।
किसानों ने जनपद की साधन सहकारी समितियों के जर्जर भवनों का मुद्दा उठाया। इस पर सीडीओ ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य 25 नवंबर 2026 तक पूरा कर समितियों को सौंपा जाए। वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक के दुग्ध मूल्य के बकाया भुगतान का मामला भी उठा। पराग संघ गोरखपुर के सामान्य प्रबंधक ने बताया कि कुल 6,26,461 रुपये का भुगतान लंबित है। इसे शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में पांच से सात सप्ताह का दुग्ध मूल्य बकाया है। इसका चालू वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत भुगतान कराने का प्रयास होगा।
--
दूध का मूल्य बकाया और धान खरीद में मनमानी का उठाया मुद्दा
दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों ने कोका कोला कंपनी द्वारा फैट आधारित मूल्य निर्धारण पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि न्यूनतम 23 रुपये प्रति लीटर भुगतान से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने दुग्ध का उचित मूल्य निर्धारित करने का अनुरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के नेता विनय सिंह ने धान खरीद में प्रति हेक्टेयर उपज मूल्यांकन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने पंजीकरण समस्याओं का समाधान केंद्रों पर कराने को कहा। विपणन अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण में असंतुष्ट विकल्प से गाटा जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार मौर्य ने नहरों की सिल्ट सफाई से निकली उपजाऊ मिट्टी किसानों को देने का अनुरोध किया। इस पर अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड-2 को नियमानुसार अनुमति देने के निर्देश मिले। ग्राम सिलहटा, रुद्रपुर के रामनयन यादव ने फसलों के जलमग्न होने की शिकायत की। उन्होंने जल निकासी की समस्या से धान की फसल गिरने की बात कही। रामनयन यादव ने अस्पताल, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण की भी शिकायत रखी।
फसल क्षति और भूमि अतिक्रमण का उठाया मामला
ग्राम तेनुआ चौबे के जितेंद्र चतुर्वेदी ने अपनी एक हेक्टेयर धान की फसल खराब होने की जांच मांगी। उन्होंने क्षतिपूर्ति दिलाने का अनुरोध किया। जितेंद्र चतुर्वेदी ने लेखपाल द्वारा खसरा न देने और घर बैठे पड़ताल करने की शिकायत की। उन्होंने नक्शे में त्रुटि दूर कराने का भी अनुरोध किया। ग्राम पंचायत के पोखरों पर अतिक्रमण और चक नालियों पर गोबर की खाद रखकर अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठी। एक पोखरे पर ग्राम प्रधान रामज्ञान द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत भी की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर, भारतीय किसान यूनियन के राघवेंद्र प्रताप शाही, अतुल मिश्रा, कौशलेश नाथ मिश्रा, इंजीनियर समशुद्दीन अंसारी, विनय सिंह, रमेश मिश्रा, जितेंद्र चतुर्वेदी, फैजुर रहमान, प्रगतिशील कृषक सत्याग्रह सरोज, सदानंद यादव सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।