फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   electric problem

Deoria News: तरकुलवा बिजलीघर में क्षमता बढ़ाने का काम चालू, आठ घंटे आपूर्ति बंद

Tue, 16 Apr 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
electric problem
फोटो समाचार........
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े करीब 450 गांवों के लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा बिजली घर में पांच एमवीए की जगह दस एमवीए का परिवर्तक लगाए जाने के लिए सोमवार को पहले चरण का कार्य चालू हुआ। इस दौरान निगम ने सबस्टेशन की मेन सप्लाई को बंद रखा। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 450 गांवों के लोगों को दिन में आठ घंटे तक आपूर्ति नहीं मिली। इससे उमस भरी गर्मी में क्षेत्र के पांच लाख से अधिक आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो 10 से 15 दिन में क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
तरकुलवा बिजली घर की 33 केवी मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हॉउस से होती है। इस बिजली घर पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के सहारे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, सोन्हुला रामनगर, गुलहरिया, बंजरिया, सोन्हुला रामनगर, नरायनपुर, महुआपाटन, बजराटार महुअवा आदि कस्बों सहित लगभग 450 गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती। ओवर लोड के चलते उपकेंद्र की बिजली अक्सर ब्रेकडाउन हो जाती है। कई गांवों में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए बिजली निगम के अफसरों ने तरकुलवा उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कर उसकी जगह दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में उपकेंद्र पर ट्रांसफाॅर्मर आइसोलेटर, सर्किट ब्रेकर, लाइटनिंग अरेस्टर लगाने का कार्य संपन्न किया गया। इसके चलते दिन में 11 बजे मेन सप्लाई में सी डाउन लेकर आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन का काम खत्म करके सायं 7:30 बजे उपकेंद्र की आपूर्ति को चालू की गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी में पूरे दिन लोग बेहाल रहे। घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। जेई संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए के परिवर्तक की जगह दस एमवीए का परिवर्तक लगाए जाने का कार्य चल रहा था, जिससे दिन में आपूर्ति बंद रही। 10 से 15 दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed