फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly woman is an expert player in gold smuggling

Gold Smuggler: सोने की तस्करी में बुजुर्ग महिला है माहिर खिलाड़ी, बिहार की सीमा का उठाती है लाभ

Thu, 01 Jun 2023 04:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

करीब एक माह पहले भटनी जीआरपी ने चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद चर्चा हुई थी कि पकड़े गए तस्कर के पास से सोना भी बरामद हुआ था, लेकिन वह कहां चला गया, इसके बारे में पता नहीं चल सका। इसके चलते एक बात तो साफ है कि ट्रेनों में हर वक्त मौजूद रहने वाली पुलिस की नजर आखिर सोना तस्करों पर क्यों नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन
Elderly woman is an expert player in gold smuggling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

सोना तस्करी के गिरोह में युवाओं से लगायत बुजुर्ग तक शामिल हैं। जनपद से बिहार की सीमा सटी होने के कारण ट्रेन के रास्ते पुलिस की सेटिंग से पूरा खेल चल रहा है। गैर प्रांत के रहने वाला एक शख्स ने जनपद की कई दुकानों पर अपना जाल बिछा रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार को सोने के बिस्कुट के साथ पकड़े गए तस्कर अमित ने कई खुलासे किए हैं। शहर के गायत्रीपुरम निवासी अमित का बड़ा नेटवर्क है। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो शहर के कई ऐसे तस्कर हैं, जिनका नेटवर्क दिल्ली, कोलकाता, म्यांमार, भैरहवां से जुड़ा हुआ है। एक बुजुर्ग महिला के बारे में चर्चा है कि वह 65 की उम्र पार करने के बाद भी सोना तस्करी के खेल की माहिर खिलाड़ी है।
विज्ञापन


हर हफ्ते अपने निजी साधन से दिल्ली से उसका आना-जाना होता है। एक सफेदपोश नेता के बारे में भी बताया जा रहा है कि उसके भी संबंध सोना तस्करों से है। गैर प्रांत निवासी एक व्यक्ति काका के नाम से चर्चित है। इस व्यक्ति के अधिकांश बड़े आभूषण के व्यवसायियों से संबंध हैं। इसकी पूर्वांचल के हर जनपदों में नाम के लिए एक दुकान भी है, जो अक्सर बंद रहती है। पूरा गिरोह एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के हिंदी बाजार में मंडराया था सोने का तस्कर, घूमने पर छानबीन शुरू
 

अमित की भी है दुकान, नेहा करती थी वहां काम

शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अमित की आर्यसमाज गली में दुकान है। इसी दुकान पर नेहा काम करती है। इसके पिता की भी दुकान है। पर अमित पिता से अलग हटकर रहता है। एक बार रुपये के लेन-देन में भी इसी की दुकान के पास बम से हमला भी किया गया था। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो अमित के सोना तस्करों से गहरे ताल्लुकात हैं। वह काफी समय से इस धंधे में लिप्त है, जबकि दूसरी तरफ चर्चा है कि नेहा उसकी दुकान पर काम करती थी, जिसे कस्टम ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: खाने में कम मिली मछली: लड़कों ने मातम में बदल दीं शादी की खुशियां, दुल्हन के बाबा को पीट-पीटकर मार डाला
 
आभूषण की दुकानों में दिन दोगुना, रात चौगुना होती गई वृद्धि
शहर में करीब एक दशक पहले गिनी-चुनी सौ दुकानें हुआ करती थीं, लेकिन इस समय हालत है कि शहर में करीब दो हजार हो चुकी हैं, जबकि पूरे जनपद में इनकी संख्या दस हजार पहुंच चुकी है। सर्राफ के सम्मानित कार्य पर कुछ शातिर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। डाई का काम करने वाले कुछ ऐसे भी युवक हैं, जो तस्करों से सोना खरीद कर गलाने का काम कमीशन पर करते हैं। इतना ही नहीं चोरी का माल भी कुछ दुकानदार खरीदते हैं। अभी कुछ दिन पहले एक दुकानदार को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: बेटियों को इंटरनेट से फंसा रहे चालबाज: रखिए ख्याल, बच्चियां नहीं जानतीं, वो दोस्त हैं या दरिंदे

पुलिस की भी है सेटिंग
करीब एक माह पहले भटनी जीआरपी ने चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद चर्चा हुई थी कि पकड़े गए तस्कर के पास से सोना भी बरामद हुआ था, लेकिन वह कहां चला गया, इसके बारे में पता नहीं चल सका। इसके चलते एक बात तो साफ है कि ट्रेनों में हर वक्त मौजूद रहने वाली पुलिस की नजर आखिर सोना तस्करों पर क्यों नहीं पड़ रही है। इतना ही नहीं जिले की पुलिस को भी तस्करों के बारे में भनक तक नहीं लग पा रही है। एसओ जीआरपी सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों में चेकिंग के दौरान कई बार बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए तस्करों से कुछ सुराग मिले हैं, इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed